नेवी ने गोवा में शुरू किया राफेल M का ट्रायल, जानें भारत के लिए क्यों है ये ज़रूरी
भारतीय नौसेना ने गोवा के INS हंसा स्थित शोर बेस्ड टेस्ट फैसिलिटी पर राफेल M फाइटर जेट का ट्रायल शुरू किया है। यह ट्रायल INS विक्रांत के STOBAR सिस्टम के साथ राफेल M की संगतता जांचने के लिए हो रहा है। अप्रैल 2025 में भारत ने फ्रांस से 26 राफेल M विमान करीब ₹63,000 करोड़ में खरीदे थे।