न सुरक्षा बेल्ट, न सहारा; जगन्नाथ मंदिर के 214 फीट ऊंचे शिखर पर चढ़ ध्वज बदलते सेवक का वीडियो वायरल

जगन्नाथ मंदिर (ओडिशा) के 214 फीट ऊंचे शिखर पर चढ़कर सेवक द्वारा पवित्र ध्वज बदले जाने का वीडियो ऑनलाइन वायरल है। वीडियो में सेवक नंगे पैर शिखर पर चढ़कर नया ध्वज लगाता दिख रहा है। सदियों पुरानी इस परंपरा को लेकर मान्यता है कि एक दिन भी रस्म छूटने पर मंदिर 18 साल तक आध्यात्मिक रूप से बंद रहेगा।

Load More