दिल्ली के ललित होटल में मिला नेस्ले का 'लो-फैट डेयरी व्हाइटनर' मानकों के अनुरूप नहीं: FSSAI
FSSAI के मुताबिक, दिल्ली स्थित होटल ललित से लिए गए नेस्ले इंडिया के 'लो-फैट डेयरी व्हाइटनर' के एक नमूने को असुरक्षित और मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया है। खाद्य विश्लेषक की रिपोर्ट में इसे 'घटिया' व 'असुरक्षित' बताया गया। हालांकि, नेस्ले इंडिया ने कहा कि उसका 'लो-फैट डेयरी व्हाइटनर' सुरक्षित है और नियामकीय आवश्यकताओं का अनुपालन करता है।