SEM के समक्ष पेश हुईं नेहा बोरा, 'पीस बॉन्ड' नोटिस पर जवाब देने का मिला समय

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा शनिवार को मंदिर मार्ग थाने में SEM के समक्ष पेश हुईं। मजिस्ट्रेट ने उन्हें शांति मुचलका नोटिस के जवाब के लिए 29 अक्टूबर तक का समय दिया है। मजिस्ट्रेट ने हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए बोरा के वकील को दस्तावेज़ उपलब्ध कराए, जिनके आधार पर पुलिस ने शांति भंग होने की आशंका जताई थी।

Load More