आइसा की अध्यक्ष नेहा बोरा ने विपक्ष की 'मॉक संसद' में हिस्सा लिया है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को चेतावनी दी है कि उन्हें महाभियोग के साथ-साथ जेल भी जाना होगा। नेहा ने फॉर्म-6 संशोधन को युवाओं को मताधिकार से वंचित करने की साज़िश बताया और चुनाव आयोग पर वोटर लिस्ट में हेरफेर का आरोप भी लगाया।