नेहा शर्मा ने बिना सहमति AI से उनकी तस्वीरें बनाने पर दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
अभिनेत्री नेहा शर्मा ने चेतावनी दी है कि बिना सहमति उनके चेहरे का इस्तेमाल करके AI से आपत्तिजनक तस्वीरें/वीडियो बनाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ऐसे कंटेंट को तुरंत हटाने और इसे फैलाने से बचने की हिदायत दी। उन्होंने कहा, "मेरे चेहरे का इस्तेमाल करके मुझे गलत तरीके से पेश करना...या मेरी छवि खराब करना अस्वीकार्य है।"