न हाथ मिलेंगे न गेट खुलेंगे...बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी को लेकर BSF ने किया बड़ा एलान
पहलगाम आतंकी हमले के बाद बीएसएफ ने कहा है कि वह पंजाब के अटारी, हुसैनीवाला और सादकी में रिट्रीट सेरेमनी के दौरान होने वाले सेरेमोनियल डिस्प्ले को सीमित कर रहा है। बकौल बीएसएफ, भारतीय गार्ड कमांडर पाकिस्तानी गार्ड कमांडर से हाथ नहीं मिलाएंगे और सेरेमनी के दौरान गेट बंद रहेंगे। बीएसएफ ने कहा, "शांति और उकसावा एकसाथ नहीं चल सकता।"