नेहरू ने 'सांप' को पानी पिलाया: सिंधु जल समझौता स्थगित होने पर निशिकांत
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार के पाकिस्तान के खिलाफ सिंधु जल समझौते को स्थगित करने पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "सांप को पानी पिलाने वाले...नेहरू जी ने सतलुज का पानी पिलाकर हिंदुस्तानी का खून बहाया। आज पीएम मोदी ने अन्न-जल बंद कर दिया है। ये है 56 इंच का सीना।"