नंगा पर्वत पर स्नो ब्लाइंडनेस के कारण फंसा पाकिस्तानी पर्वतारोही
'डॉन' के मुताबिक, पाकिस्तान के पर्वतारोही आसिफ भट्टी दुनिया की 9वीं सबसे ऊंची चोटी (8,126 फीट) नंगा पर्वत पर स्नो ब्लाइंडनेस के कारण फंस गए हैं। स्नो ब्लाइंडनेस में सूर्य की यूवी रेज़ के ओवर एक्सपोज़र के कारण अस्थाई तौर पर दिखना बंद हो जाता है। नंगा पर्वत दुनिया की 5 सबसे खतरनाक चोटियों में से एक है।