अभिनेता अमिताभ बच्चन गुरुवार को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। वहीं, ऑनलाइन सामने आए एक वीडियो में अमिताभ नंगे पैर इस मंदिर में प्रवेश करते दिख रहे हैं। अमिताभ अपने बेटे व ऐक्टर अभिषेक बच्चन की आगामी फिल्म 'घूमर' की रिलीज़ से एक दिन पहले मंदिर में आशीर्वाद मांगने पहुंचे।