नंदन नीलेकणी के फैमिली ट्रस्ट ने ₹54.70 करोड़ में बेची बेंगलुरु में अपनी संपत्ति: रिपोर्ट
'Zapkey.com' द्वारा ऐक्सेस किए गए दस्तावेज़ों के मुताबिक, इन्फोसिस के को-फाउंडर नंदन नीलेकणी द्वारा स्थापित एनआरजेएन फैमिली ट्रस्ट ने बेंगलुरु के कोरमंगला इलाके में अपनी एक संपत्ति ₹54.70 करोड़ में बेच दी है। यह प्रॉपर्टी 9,488 वर्ग फीट में फैली हुई है। इस प्रॉपर्टी को सोना वलिअप्पा ग्रुप के संस्थापक सी. वलिअप्पा की पत्नी वी. सीता ने खरीदा है।