नंदी बाबा ने बैरिकेड्स तुड़वा डाले, कृष्ण कन्हैया भी कहां मानने वाले हैं: यूपी के सीएम
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विधानसभा में मथुरा, वाराणसी और अयोध्या को लेकर कहा, "अयोध्या का उत्सव लोगों ने देखा...तो नंदी बाबा ने इंतज़ार किए बिना रात्रि में बैरिकेड्स तुड़वा डाले।" उन्होंने आगे कहा, "हमारे कृष्ण कन्हैया कहां मानने वाले हैं।" मुख्यमंत्री ने कहा, "विदेशी आक्रांताओं ने देश की आस्था को रौंदने का काम किया था।"