नंदीग्राम हिंसा को लेकर राज्यपाल आनंद बोस ने ममता सरकार से मांगा जवाब
नंदीग्राम (पश्चिम बंगाल) में हुई हिंसा को लेकर राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने राज्य की ममता सरकार को पत्र लिखकर जवाब मांगा है। बोस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मामले में तत्काल कार्रवाई करने और कार्रवाई की रिपोर्ट उन्हें सौंपने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि बुधवार को टीएमसी और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई थी।