नई GST दरों के बाद अपनी कारों की कीमतों में कितनी कटौती कर रहे हैं वाहन निर्माता?
जीएसटी दरों में कटौती के बाद कई वाहन निर्माताओं ने अपनी कारों की कीमतों में कटौती करने की घोषणा की है। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने अपनी कारों पर ₹1.56 लाख तक, टाटा मोटर्स ने ₹1.55 लाख तक, हुंडई मोटर इंडिया ने ₹2.40 लाख तक और टोयोटा इंडिया ने ₹3.49 लाख तक की कटौती करने का फैसला किया है।