नई J&K सरकार का पहला काम राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग होना चाहिए: चिदंबरम
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने रविवार को कहा कि नई जम्मू-कश्मीर सरकार के सामने पहला काम राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग करना होना चाहिए। उन्होंने कहा, "'इंडिया' गठबंधन के सभी दलों को इस मांग का समर्थन करना चाहिए। अगर केंद्र सरकार सहमत नहीं होती है तो नई सरकार को उच्चतम न्यायालय जाना चाहिए।"