नई जीएसटी दरों के खिलाफ कांग्रेस ने दूध, दही, छाछ के साथ राज्यसभा में किया प्रदर्शन
कांग्रेस सांसदों ने दही, पनीर जैसे प्री-पैक्ड खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाए जाने के खिलाफ दूध, दही व छाछ के पैकेट के साथ बुधवार को राज्यसभा में प्रदर्शन किया। उन्होंने 'जीएसटी वापस लो' के नारे लगाए। वहीं, विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही पहले दोपहर 2 बजे तक और फिर अगले दिन तक स्थगित कर दी गई।