नई दिल्ली के पुराने किले को कहा जाता है 'पांडवों का किला'
नई दिल्ली स्थित पुराने किले का निर्माण मुगल शासक हुमायूं ने अपने नए शहर दीनपनाह के एक भाग के रूप में करवाया था। एक स्थानीय मान्यता के मुताबिक, जिस क्षेत्र में अब पुराना किला है, वह पहले इंद्रप्रस्थ था जो महाभारत में पांडवों की राजधानी रही थी। इसके चलते पुराने किले को अक्सर 'पांडवों का किला' कहा जाता है।