नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के 2 डिब्बों के बीच मिला नवजात का खून से सना शव

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास खड़ी ट्रेन के 2-डिब्बों को जोड़ने वाले कपलर पर एक नवजात शिशु का खून से सना शव मिला है। इसकी सूचना रेलवे सुरक्षा बल को दी गई जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को सावधानी से निकाला और कलावती अस्पताल भेजा जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Load More