नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लोको पायलटों से मिले राहुल गांधी, सुनीं उनकी समस्याएं
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बताया कि शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर देशभर के लोको पायलटों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। प्रियंका ने लोको पायलटों के बीच बैठे राहुल की तस्वीरें 'X' पर शेयर कर लिखा, "रेलवे में लाखों पद खाली हैं लेकिन बीजेपी सरकार भर्तियां नहीं निकाल रही है।"