नई दिल्ली से श्रीनगर चलने वाली ट्रेन के स्लीपर कोच में होगी हीटर की सुविधा: रिपोर्ट
रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय रेलवे नई दिल्ली से श्रीनगर के बीच ऐसी ट्रेन चलाने पर विचार कर रहा है जिसमें स्लीपर कोच में हीटर की सुविधा होगी। बकौल रिपोर्ट, अगले माह इन ट्रेनों का उद्घाटन हो सकता है। द्वितीय श्रेणी के स्लीपर कोच में यह सुविधा नहीं होगी। कुछ ट्रेनों में पानी की टंकियों में सिलिकॉन हीटिंग पैड लगाए जाएंगे।