नई दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ से 2 घंटे पहले काटे गए थे सामान्य से 2600 अधिक जनरल टिकट: रिपोर्ट
'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार को भगदड़ से दो घंटे पहले (शाम 6-8 बजे के बीच) सामान्य से 2600 अधिक जनरल टिकट काटे गए थे। रिपोर्ट के अनुसार, नई दिल्ली स्टेशन पर शाम 6-8 बजे के बीच आमतौर पर 7,000 जनरल टिकट काटे जाते हैं लेकिन उस दिन 9600 टिकट काटे गए।