नई-नवेली पत्नी को चिड़ियाघर दिखाने ले गया पति, गेट से ही प्रेमी संग भागी; वायरल हुआ वीडियो
ग्वालियर (एमपी) में एक शख्स की नई-नवेली पत्नी के चिड़ियाघर के गेट से प्रेमी संग भागने का वीडियो सामने आया है। युवक बाइक पार्क करने गया और पत्नी को गेट पर खड़ा रहने के लिए कहा था जिसके बाद लौटने पर पत्नी गायब मिली थाी। पूछताछ में पता चला कि वह दूसरे युवक की बाइक पर बैठकर चली गई।