'नई नवेली दुल्हन' ने यूपी में जीता नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव
उत्तर प्रदेश में रामपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के चुनाव में 'आप' उम्मीदवार सना खान ने जीत दर्ज की है। खान ने 15 अप्रैल को पूर्व कांग्रेस नेता मामून शाह खान के साथ शादी की थी और अगले दिन वह पति संग 'आप' में शामिल हुईं। चुनाव प्रचार के दौरान स्थानीय लोग उन्हें 'नई नवेली दुल्हन' बोलते थे।