नई नौकरी है, यहां रहना है तो एटीट्यूड बदल लो: यूपी के थाने में दारोगा से महिला बीजेपी नेता
अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) के एक थाने में एक दारोगा को डांटतीं पूर्व मेयर व बीजेपी नेता शकुंतला भारती का एक वीडियो सामने आया है। उन्होंने दारोगा से कहा, "आपकी नई नौकरी है, मां-बाप ने तुम्हे बड़े अरमानों से भेजा है...यहां रहना है तो अपना एटीट्यूड बदल लो।" सीओ (सिटी) अभय पांडे ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।