नई पीढ़ी को मशाल सौंप रहा हूं: राष्ट्रपति पद की दौड़ से हटने के बाद पहली बार बाइडन
अमेरिका में राष्ट्रपति पद की दौड़ से हटने के बाद बुधवार को राष्ट्रपति जो बाइडन ने पहली बार राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपने भाषण में कहा, "मैंने तय किया है कि आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका नई पीढ़ी को मशाल सौंपना है।" उन्होंने कहा, "अब देश के भविष्य की दिशा अमेरिकी लोगों पर निर्भर है।"