नई पहचान, नया पहचान पत्र: संसद में प्रवेश के लिए मिले आईडी कार्ड की तस्वीर शेयर कर कंगना
ऐक्ट्रेस व मंडी (हिमाचल प्रदेश) लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत ने संसद में प्रवेश के लिए मिले आईडी कार्ड की तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की है। उन्होंने कहा, "नई पहचान, नया पहचान पत्र।" गौरतलब है, कंगना ने पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा था और उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह को 74,000 से अधिक वोटों से हराया है।