नई पीढ़ी के ऐक्टरों में शाहरुख-सलमान, ऋतिक-आमिर जैसी बात नहीं, अब सुपरस्टार नहीं हैं: जौहर
फिल्ममेकर करण जौहर ने कहा है कि नई पीढ़ी के ऐक्टरों में पहले के कलाकारों जैसी बात नहीं है। उन्होंने कहा, "नए फिल्म स्टार्स में शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अजय देवगन, ऋतिक रोशन जैसा जादू नहीं है। वे आखिरी थे।" बकौल जौहर, प्रसिद्धि और सुपरस्टारडम दो अलग बातें हैं, अब कोई सुपरस्टार नहीं है।