नई पीढ़ी से भी अच्छा और शानदार काम कर रही हैं रानी और तबू: करीना कपूर
अभिनेत्री करीना कपूर ने रानी मुखर्जी और तबू की तारीफ करते हुए कहा है, "वे शानदार हैं। माफ कीजिएगा लेकिन वे नई पीढ़ी से भी अच्छा काम कर रही हैं।" उन्होंने कहा, "रानी का व्यक्तित्व सिनेमैटिक है...आप उनसे नज़रें नहीं हटा सकते। तबू भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में से हैं।" बकौल करीना, अब उम्र मायने नहीं रखती।