नई वेबसाइट के बीटा वर्ज़न से पहले 3 मिनट में तत्काल टिकट बुकिंग 5% बढ़ी: IRCTC
IRCTC ने बताया है कि उसकी नई वेबसाइट के बीटा वर्ज़न से तत्काल टिकट बुकिंग की दर में सुधार हुआ है। पहले 3 मिनट में बुकिंग की दर 5% बढ़ी, जबकि 30 मिनट की बुकिंग विंडो में यह 2% से अधिक बढ़ी है। IRCTC के मुताबिक, वेबसाइट पर बार-बार आने वाले CAPTCHA/पॉप-अप मेसेज जैसी रुकावटों को कम किया गया है।