नई वंदे भारत ट्रेन गुजरात में भैंसों के झुंड से टकराई, आगे के हिस्से को पहुंचा नुकसान
पश्चिम रेलवे के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि मुंबई और गुजरात के गांधीनगर के बीच चलाई गई नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पटरी पर आए भैंसों के झुंड से टकरा गई। गुजरात में वटवा और मणिनगर स्टेशनों के बीच हुई टक्कर में ट्रेन का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ। बकौल रेलवे, हादसे में 3-4 भैंसों की मौत हुई।