नई वंदे भारत ट्रेन पर पश्चिम बंगाल में 24 घंटों के भीतर दूसरी बार हुआ पथराव
30 दिसंबर को शुरू हुई हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस पर मंगलवार को दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) में पथराव किया गया। एक आरपीएफ अधिकारी ने बताया कि पथराव में ट्रेन की खिड़कियां क्षतिग्रस्त हुईं। यह 24-घंटों के भीतर पश्चिम बंगाल में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की दूसरी घटना है और इससे पहले मालदा रेलवे स्टेशन के पास पथराव हुआ था।