30 दिसंबर को शुरू की गई हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस पर सोमवार को मालदा रेलवे स्टेशन (पश्चिम बंगाल) के पास पथराव किया गया। ट्रेन के क्षतिग्रस्त शीशों की तस्वीरें सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ और रेलवे ने घटना को लेकर आंतरिक जांच शुरू कर दी है।