नई संयुक्त मुद्रा क्यों बनाना चाहते हैं ब्रिक्स देश?
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि संयुक्त ब्रिक्स मुद्रा में अभी समय लगेगा जिसको लेकर सजग दृष्टिकोण ज़रूरी है। 'हिन्दुस्तान' के अनुसार, हालिया वैश्विक वित्तीय चुनौतियों ने ब्रिक्स देशों को इसकी संभावना तलाशने के लिए प्रेरित किया है जो अमेरिकी डॉलर और यूरो पर निर्भरता को कम कर आर्थिक हितों को बेहतर ढंग से पूरा करना चाहते हैं।