नई संसद के उद्घाटन समारोह को बहिष्कार करने के फैसले पर पुनर्विचार करें राजनीतिक दल: जोशी
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने राजनीतिक दलों से नई संसद के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने के फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। जोशी ने कहा, "यह एक ऐतिहासिक अवसर है, राजनीति करने का समय नहीं है।" गौरतलब है, कांग्रेस, 'आप', आरजेडी, टीएमसी व एनसीपी सहित 19 दलों ने कार्यक्रम के बहिष्कार का एलान किया है।