नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे बीजेडी और वाईएसआरसीपी समेत कई विपक्षी दल

ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजेडी और आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी 28 मई को होने वाले नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा शिरोमणि अकाली दल और टीडीपी भी इस समारोह में शामिल होंगे। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने कहा, "ऐसे शुभ अवसर का हिस्सा न बनना लोकतंत्र की मूल भावना के विरुद्ध है।"

Load More