नई सरकार का सोलर पावर, डिफेंस व मैन्युफैक्चरिंग समेत 7 सेक्टरों पर होगा फोकस: रिपोर्ट
'मनीकंट्रोल' की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में नई गठित होने वाली सरकार का फोकस सोलर पावर, मैन्युफैक्चरिंग, एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर, डिफेंस सेक्टर, हाइड्रोजन सेल टेक्नोलॉजी, घरेलू पर्यटन और आईटी जैसे सेक्टरों पर होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, नैशनल हाइड्रोजन एनर्जी मिशन (एनएचएएम) के ज़रिए सरकार भारत को हाइड्रोजन फ्यूल के मामले में दुनिया में अव्वल बनाना चाहती है।