नई हैरी पॉटर टीवी सीरीज़ में हैरी, रॉन और हर्माइनी का रोल करेंगे ये ऐक्टर्स, सामने आई तस्वीर
एचबीओ ने आधिकारिक तौर पर अपनी नई हैरी पॉटर टीवी सीरीज़ में हैरी पॉटर, हर्माइनी ग्रेंजर और रॉन वीसली का रोल करने वाले ऐक्टर्स को चुन लिया है। डोमिनिक मैकलॉघलिन, अरबेला स्टैंटन और एलेस्टेयर स्टाउट क्रमशः हैरी, हर्माइनी और रॉन की भूमिका निभाएंगे। तीनों को ऑडिशन देने वाले 30,000 से ज़्यादा ऐक्टर्स में से चुना गया था।