नए GST से BMW, मर्सिडीज़ व ऑडी जैसे लग्ज़री ब्रैंड की कारों पर भी अब होगी 10% तक की बचत
जीएसटी परिषद द्वारा वाहनों पर टैक्स स्लैब में बदलाव किए जाने के बाद लग्ज़री कारों की कीमतों में 8-10% तक की कमी आएगी। BMW, मर्सिडीज़-बेंज़ और ऑडी जैसी कंपनियों ने कीमत घटाने का एलान किया है। BMW X7 ₹9 लाख और XM ₹26 लाख तक सस्ती होगी। मर्सिडीज़-बेंज़ GLA पर ₹5 लाख, ऑडी Q5 पर ₹7 लाख की बचत होगी।