नए अध्याय के लिए तैयार है अमेरिका: कमला हैरिस का समर्थन करते हुए बराक ओबामा
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आगामी चुनाव में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस का समर्थन किया है। ओबामा ने कहा, "अमेरिका एक नए अध्याय के लिए तैयार है। अमेरिका बेहतर इतिहास के लिए तैयार है। हम राष्ट्रपति कमला हैरिस के लिए तैयार हैं।" उन्होंने कहा, "हमें अगले चार वर्षों के लिए दिखावे और अराजकता की ज़रूरत नहीं है।"