नए आधार ऐप से अब कहीं नहीं देनी होगी आधार कार्ड की फोटोकॉपी: सरकार
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने X पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि नए आधार ऐप से अब कहीं भी आधार कार्ड की फोटोकॉपी नहीं देनी होगी या स्कैन नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने बताया, "होटल, फंक्शन या ट्रैवल के टाइम में अब आधार कार्ड नहीं देना पड़ेगा...कार्ड की फोटोकॉपी नहीं देनी पड़ेगी, आधार ऐप पूरी तरह से सुरक्षित है।"