नए आयकर अधिनियम के तहत बदल सकते हैं फॉर्म 16 और फॉर्म 26एएस के नाम
नए आयकर अधिनियम में कई फॉर्म्स का पुनः क्रमांकन होगा। मसौदा ढांचे के अनुसार, फॉर्म 26AS अब फॉर्म 168 और फॉर्म 16 अब फॉर्म 130 कहलाएंगे। इन्हें ज़्यादा डिजिटल फ्रेंडली बनाया गया है और इसमें कई जानकारी ऑटोमैटिक प्री-फिल हो सकती है जिससे सैलरी, TDS और टैक्स रिकॉर्ड में गलती व मिसमैच की संभावना कम होगी।