नए इलाके की तलाश में बाघ ने महाराष्ट्र में तय किया 400KM का सफर, 2 साल में 5 ज़िलों में घूमा
महाराष्ट्र के यवतमाल स्थित टिपेश्वर वन्यजीव अभयारण्य का एक युवा बाघ करीब 400 किलोमीटर से अधिक का सफर तय कर धाराशिव ज़िले में पहुंचा है। अधिकारियों के मुताबिक, पिछले 2 वर्षों से यह बाघ स्थाई ठिकाने की तलाश में मध्य महाराष्ट्र के 5 ज़िलों बीड, लातूर, धाराशिव, सोलापुर और अहिल्यानगर के अलग-अलग इलाकों में घूम रहा है।