नए कप्तान को खिलाड़ियों के साथ तालमेल बिठाने में थोड़ा समय लगता है: गिल को लेकर कुक
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ऐलिस्टर कुक ने भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को लेकर कहा है कि जब भी कोई नया कप्तान टीम को संभालता है तो बाकी खिलाड़ियों को उसके साथ तालमेल बिठाने में थोड़ा समय लगता है। उन्होंने कहा कि जब बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड टीम की कप्तानी संभाली थी तो उनके साथ भी ऐसा ही हुआ था।