नए केंद्रीय कैबिनेट में पिछले कैबिनेट के किन मंत्रियों को नहीं मिली जगह?
नए केंद्रीय कैबिनेट में स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर और राजीव चंद्रशेखर को शामिल नहीं किया गया है। उनके अलावा पिछले कैबिनेट के जिन मंत्रियों को नए मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है उनमें नारायण राणे, अर्जुन मुंडा, परशोत्तम रुपाला और महेंद्र नाथ पांडे शामिल हैं। बकौल रिपोर्ट्स, पिछले मंत्रिपरिषद के 37 मंत्रियों को नए मंत्रिपरिषद में जगह नहीं मिली है।