नए ग्राहकों को नहीं जोड़ सकेगा पेटीएम पेमेंट्स बैंक, आरबीआई ने लगाई रोक
आरबीआई ने तत्काल प्रभाव से पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को नए ग्राहकों को जोड़ने से प्रतिबंधित कर दिया है। वहीं, बैंक को अपने आईटी सिस्टम का ऑडिट करने के लिए आईटी ऑडिट फर्म की नियुक्ति का निर्देश दिया गया है। बकौल आरबीआई, "आरबीआई...आईटी ऑडिटर्स की रिपोर्ट की समीक्षा के बाद ही...नए ग्राहकों को जोड़ने की अनुमति देने पर फैसला लेगा।"