नए थलसेना प्रमुख के पदभार संभालने पर एनडीए के सेम बैच के होंगे तीनों सेनाओं के प्रमुख
लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पाण्डे के 30 अप्रैल को थलसेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने के साथ देश की तीनों सेनाओं
के प्रमुख नैशनल डिफेंस अकैडमी (एनडीए), खडकवासला के 61वें बैच के होंगे। तीनों एनडीए के एक ही कोर्स के हैं। रक्षा अधिकारियों के मुताबिक, लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पाण्डे लीमा स्क्वाड्रन जबकि बाकी 2 अन्य प्रमुख जूलियट स्क्वाड्रन से हैं।