नए पंबन ब्रिज पर जल्द दौड़ेगी ट्रेन, रेलवे ने शेयर किया टावर कार के ट्रायल रन का वीडियो
दक्षिण रेलवे ने तमिलनाडु में देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट रेलवे सी ब्रिज (नए पंबन ब्रिज) पर टावर कार का सफल ट्रायल रन करने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। दक्षिण रेलवे ने लिखा, "देश का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे सी ब्रिज जल्द ही हकीकत बनेगा।" इस ब्रिज की अनुमानित लागत ₹535 करोड़ है।