'नए भारत' में भुखमरी व गरीबी, पीएम मोदी को इसका राष्ट्रपिता बताना उनका अपमान: राउत
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस के बयान 'हमारे दो राष्ट्रपिता हैं, महात्मा गांधी देश के और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए भारत के' पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी का अपमान है क्योंकि 'नए भारत' में भुखमरी, गरीबी, बेरोज़गारी और आतंकवाद जैसी समस्याएं हैं।