नए लेबर कोड में ग्रेच्युटी कैसे और कब से होगी लागू? सरकार ने दी जानकारी
श्रम मंत्रालय के मुताबिक, ग्रेच्युटी के नए नियम 21-नवंबर 2025 से ही लागू माने जाएंगे, न कि 1-अप्रैल 2026 से। इसके अलावा सरकार ने स्पष्ट किया कि ग्रेच्युटी की गणना कर्मचारी की आखिरी सैलरी के आधार पर होगी। वहीं, फिक्स्ड टर्म कर्मचारियों को अब 1-साल का कॉन्ट्रैक्ट पूरा करने पर भी ग्रेच्युटी मिलेगी जबकि पहले इसके लिए 5-साल जरूरी थे।