नए वीडियो में निर्माण कार्य में मदद करते नज़र आया बॉस्टन डायनैमिक्स का रोबोट
अमेरिकी रोबोटिक्स डिज़ाइन कंपनी बॉस्टन डायनैमिक्स ने बुधवार को अपने ह्यूमनॉइड रोबोट 'एटलस' का एक नया डेमो वीडियो जारी किया। वीडियो में रोबोट निर्माण कार्य में शख्स की मदद के लिए सामान व उपकरण उठाते और पहुंचाते दिख रहा है। बकौल कंपनी, इस रोबोट की ग्रिप को भारी चीज़ों को उठाने के लिए खासतौर पर डिज़ाइन किया गया है।